वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान, कोविड 19 को हराने के लिए संघर्ष कर रहे स्वास्थ्य व्यवसायियों, कर्मचारियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों का समर्थन करने के लिए, आईटीडीसी ने लॉकडाउन अवधि अर्थात 1 अप्रैल, 2020 से 3 मई, 2020 के दौरान होटल ‘दि अशोक’ की रसोई से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग जैसे सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भोजन उपलब्ध कराया। इस सीएसआर गतिविधि की लागत, जनशक्ति लागत को छोड़कर, 63.27 लाख रुपए है, जो होटल के कार्यात्मक न होने के बावजूद देय है।
इसके अलावा, आकांक्षी जिलों की योजना के तहत मध्यप्रदेश में पोर्टेबल वेंटिलेटर की खरीद के लिए दमोह जिले के जिला प्रशासन को 2.97 लाख रुपए की अग्रिम राशि का भुगतान किया गया।
आईटीडीसी, सदैव सामाजिक, आर्थिक और सतत् ढंग से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उन परियोजनाओं में निवेश करना जारी रखेगा, जो पर्यावरण स्थिरता की ओर ले जाती हैं। आईटीडीसी उन वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करेगा, जो उपभोक्ताओं और पर्यावरण के लिए सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
वित्त वर्ष के दौरान खर्च किए गए सीएसआर का विवरण: वित्त वर्ष के लिए खर्च की जाने वाली कुल राशि 40.78 लाख रुपए थी, तथापि वित्त वर्ष के दौरान व्यय की गई राशि निम्नलिखित प्रकार है: